Dark Mode
रोडवेज कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

रोडवेज कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

सीकर। संयुक्त मोर्चे के आव्हान पर 11 सूत्री मांग पत्र के समर्थन में आंदोलन के चोथे चरण में सीकर केन्द्रीय बस स्टैंड सीकर पर आम सभा का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन किया गया ।आम सभा को संयुक्त मोर्चे के नेता प्रभुदयाल बाजिया,चंन्द्र सिंह भूखर, सांवरमल यादव,अशोक मील हरफूलसिंह, बनवारी रुलाणियां ने संबोधित करते हुए सरकार से मांग की है समय रहते वाजिब मांगें नहीं मानी गई तो रोडवेज कर्मचारी 05 सितंबर को चक्का जाम करेंगे। आम सभा का संचालन शिवदानाराम शेषमा ने किया तथा अध्यक्षता भोलाराम आर्य एवं सुलतानसिंह महला ने की। आम सभा में सेवारत तथा सेवानिवृत्त काफी कर्मचारी उपस्थिति हुए रामदेवसिंह टाकरिया, नेमीचंद मुवाल,महेश कुडी, मुकेश डैरवाल, नेमीचंद जाट,  रामदेव सिंह पूनिया, गौरुराम काजला ,मोहन लाल भामू, रामनिवास रणवा, मोहनलाल सैन एटीआई, कृष्ण कुमार जोशी, महावीर पारीक,गज्जू दान सिंह, नेमीचंद लढाण, राजकुमार वर्मा,अर्जुन सिंह खंगारोत,द्वारका प्रसाद कुमावत,विक्रमसिंह शेखावत, सागरमल सेवदा, राजेंद्र कुमावत,रोहिताश, चौथमल कुमावत आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!