छोटी खाटू में रेवाड़िया निकाली
छोटी खाटू। तहसील में बुधवार को जलझूलनी एकादशी पर गाज बाजे के साथ रेवाड़ी निकाली गई। बडला बाजार से बंशी वाले मन्दिर व श्याम बाबा मन्दिर से बस स्टेण्ड पर स्थित शिव मन्दिर में सभी मन्दिरो से रेवाड़िया सजा कर मन्दिर परिसर में एकत्रित की गई। मन्दिर मे पुरूष, महिलाओ व बच्चो ने सजी रेवाड़ियों के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की। अन्त में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान चेयर मैन रणवीर सिंह, पूर्व सरपंच कल्याणसिंह राठौड़, निर्भय राम गहलोत, मुकेश जोशी, ओम प्रकाश दयामा, सुरेश भाटी, पृथ्वीराज नवल, महेश नागंलिया, वासुदेव जोशी, नोरतमल दायमा, छोटूलाल वैष्णव, पुरषोतम जोशी, ओमप्रकाश जोशी, गणपत साद, पवनकुमार जोशी, किशन बागड़ी, सहित भक्तगण मौजुद रहे।