Dark Mode
ला लीगा में रियल मैड्रिड की शानदार जीत, वालेंसिया को 2-0 से हराया

ला लीगा में रियल मैड्रिड की शानदार जीत, वालेंसिया को 2-0 से हराया

मैड्रिड। ला लीगा खिताब की रेस में रियल मैड्रिड ने एक और मजबूत कदम बढ़ाते हुए वालेंसिया को 2-0 से शिकस्त दी। इस अहम जीत के साथ टीम ने अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर कर ली और शीर्ष पर मौजूद एफसी बार्सिलोना से फासला सिर्फ एक अंक का रह गया है।

मैच की शुरुआत में वालेंसिया ने आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाफ में रियल मैड्रिड को दबाव में रखा। हालांकि, मजबूत डिफेंस और गोलकीपर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मैड्रिड ने कोई गोल नहीं खाने दिया। ब्रेक के बाद मैदान पर रियल का अलग ही अंदाज देखने को मिला।

दूसरे हाफ के 65वें मिनट में लेफ्ट बैक अल्वारो कैरेरास ने बेहतरीन व्यक्तिगत कौशल दिखाते हुए डिफेंस को छकाया और शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद रियल ने खेल पर पूरी तरह नियंत्रण बना लिया।

मैच के इंजरी टाइम में काइलियन एमबाप्पे ने तेज रफ्तार मूव के बाद गोल कर जीत को पक्का कर दिया। इस गोल ने वालेंसिया की वापसी की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया।

इस हार से वालेंसिया की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। टीम पहले ही कोपा डेल रे से बाहर हो चुकी है और अब रेलीगेशन जोन के करीब पहुंच गई है। आने वाले मुकाबले उसके लिए बेहद अहम साबित होंगे।

अन्य मुकाबलों में रियल बेटिस ने मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हराकर पिछली हार का बदला लिया। 29वें मिनट में एंटनी के गोल ने बेटिस को जीत दिलाई, जबकि मजबूत डिफेंस ने अंत तक बढ़त बचाए रखी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!