राजस्थान बजट प्रतिक्रिया 2023
राजसमन्द. राजस्थान प्रदेश बजट 2023 सभी वर्गों के लिए विकासोन्मुखी है जिसमे राजसमंद जिले में मेडिकल कॉलेज एवम मंगरा विकास बोर्ड के बजट को 25 करोड़ से 40 करोड़ प्रतिमाह की बड़ी घोषणा हुई ।जो वर्षो से अटकी हुई थी ।साथ ही 50 बिजली यूनिट की जगह अब 100 यूनिट तक बिजली फ्री, राशन के साथ अन्नपूर्णा फूड योजना, आरटीई में अब 12 वी तक निशुल्क शिक्षा , बोर्ड फीस माफ,अनुप्रति योजना में अब 15 हजार की जगह 30 हजार लाभान्वित होंगे ,सभी भर्तियों के फॉर्म नि:शुल्क, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में बीमा राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख की जाएगी ,1 अप्रैल से उज्जवला योजना व बीपीएल परिवार को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा ,वृद्धावस्था पेंशन 750 रुपये से बढ़कर 1000 रुपये मिलेगे ,कोरोना मे अनाथ हुए बच्चे को सरकारी नौकरी मिलेगी ,राजस्थान के बजट में महिलाओं के लिए रोडवेज़ बस किराया में 50 प्रतिशत की छुट एक ऐतिहासिक फैसला महिलाओं के हित मे किया गया । जिले को बड़ी सौगात देने के माननीय मुख्यमंत्री का आभार ।