Dark Mode
राहुल गांधी ने सरकार पर महंगाई बढ़ाने का लगाया आरोप

राहुल गांधी ने सरकार पर महंगाई बढ़ाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। आज यानी 01 मई से देशभर में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने आज से कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है। सिलिंडर की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि चुनावों के बाद ऐसा होगा। उन्होंने इसे महंगाई का बड़ा संकेत बताया और छोटे व्यवसायों व आम जनता पर इसके असर को लेकर चिंता जताई। राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए आरोप लगाया कि चुनावों के बाद घरेलू महंगाई का दबाव बढ़ने की उम्मीद थी, और उन्होंने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में आई भारी बढ़ोतरी की ओर इशारा किया। राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत एक ही दिन में 993 रुपये तक बढ़ गई है। उन्होंने इसे अब तक की सबसे बड़ी एकदिवसीय बढ़ोतरी बताया।
मैनें पहले ही कहा था... राहुल गांधी ने यह भी कहा कि फरवरी से अब तक कुल 1380 रुपये की वृद्धि हुई है, जो लगभग 81 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। राहुल गांधी ने लिखा कि मैंने पहले ही कहा था कि चुनाव के बाद महंगाई बढ़ेगी। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रुपये महंगा हो गया है। यह एक दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।


गैस के बाद पेट्रोल डीजल की बढ़ सकती हैं कीमतें
"यह चुनावों का बिल है। फरवरी से अब तक 1,380 की बढ़ोतरी सिर्फ 3 महीनों में 81% की भारी उछाल आया है।" राहुल गांधी ने आगे और बढ़ोतरी की भी चेतावनी दी, और कहा कि गैस के बाद, पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। राहुल गांधी ने कहा कि एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी का असर चाय की दुकानों, ढाबों, होटलों, बेकरियों और मिठाई की दुकानों जैसे छोटे व्यवसायों पर पड़ेगा, और साथ ही घरेलू खर्च भी प्रभावित होंगे। मंगलवार को, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार जल्द ही पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ाएगी, क्योंकि पश्चिम बंगाल में बुधवार को मतदान समाप्त हो जाएगा और असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में मतदान पहले ही पूरा हो चुका है।


लोगों को करना पड़ेगा महंगाई का सामना
राहुल गांधू ने कहा कि लोगों को बढ़ती महंगाई का सामना करना पड़ेगा। "चुनाव की राहत खत्म, अब महंगाई की मार पड़ने वाली है। 29 अप्रैल के बाद सावधान हो जाइए- पेट्रोल, डीजल, सब कुछ महंगा हो जाएगा। जब तेल सस्ता था, तो मोदी सरकार ने सारा मुनाफा अपनी जेब में डाल लिया। अब जब यह महंगा हो गया है, तो इसका बोझ आप पर डाल देगी। एक ऐसी सरकार जो सस्ता होने पर लूट मचाती है, और महंगाई की मार जनता को झेलने के लिए छोड़ देती है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!