हिन्दी दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
शाहपुरा। जिला मुख्यालय शाहपुरा आलोक सेंट्रल स्कूल में हिन्दी दिवस मनाया गया। इस अवसर हिन्दी की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। संचालक वीरेंद्र व्यास ने बताया कि कक्षा 6,7,8, 9,10 के पाँच दल बनाये गये। 5प्रकार के प्रश्न बारी बारी से सभी दलो से पूछे गये , हिन्दी की शिक्षिका रेणु सुथार के सानिध्य मे प्रतियोगता संपन्न हुई।प्रथम स्थान पर कक्षा 10 का दल व द्वितीय स्थान पर कक्षा 7 का दल रहा । सभी दलों में चार चार प्रतिभागी थे। विजेता दलों के सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र व्यास ने हिन्दी के उपयोग व सम्बवर्धन पर बल देते हुए सभी को अपनी मातृ भाषा हिन्दी को महत्व देने का आह्वान किया।