महासभा की त्रैमासिक बैठक
रतनगढ़। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला सभा चूरू की त्रैमासिक बैठक जांगिड़ अतिथि भवन में जिलाध्यक्ष नीरज रोलीवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सर्वप्रथम भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक में पधारे हुए चुरू जिले की सभी तहसीलो से आए हुए पदाधिकारियों को तिलक लगाकर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। बैठक में मुख्य अतिथि भंवरलाल सांवलोदिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने समाज की एकता पर बल दिया एवं शिक्षा से समाज का उत्थान होगा। जिला अध्यक्ष रोलीवाल बैठक कहा कि बैठक में समस्त जिला पदाधिकारी तहसील अध्यक्ष तथा प्रदेश के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी सम्मलित हुए। जिसमें कैरियर काउन्सलिंग सेमीनार आयोजित करना महिला सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान आदि विषयों पर विस्तार से विचार विमर्श कर टीम गठित की गयी। जिलास्तरीय प्रतिभा को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। माह सितम्बर 2023 में जयपुर में आयोजित महाकुंभ में अधिकाधिक संख्या में सम्मलित होने का आह्वान सीताराम रोलीवाल द्वारा किया। सामाजिक जागरूकता व शिक्षा से समाज की राजनीति भागीदारी बढ़ाने पर बसन्त शर्मा ने अपने विचार प्रकट किया। मंच संचालन बजरंगलाल धामू ने किया। तहसील अध्यक्ष बनवारीलाल सिलक ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नीरज रोलीवाल ने अतिथि भवन में वृक्षारोपण कर पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया। बैठक में बैजुराम जांगिड़, भंवरलाल चोयल, विश्वनाथ सिलक, गिरधारीलाल , लीलाधर राजोतिया, विनोदकुमार जांगिड़, श्रीप्रकाश राजोतिया, शंकरलाल खंडेलवाल, रामचन्द्र आसलिया,सुनील जांगिड़ उम्मेद रोलीवाल, महावीर बरवाडि़या, मनीष,चुरू, राजेन्द्र बरवाडिया, मनीराम , श्यामलाल, भैराराम, सूरजाराम, रामावतार, सचिन, सरदारशहर, सीताराम सांवलोदिया, आशीष धामू आदि उपस्थित हुए।