Dark Mode
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में  हुआ कार्यक्रम 

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में  हुआ कार्यक्रम 

 
फलोदी  .   रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट फलोदी के तत्वाधान में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा निर्धारित 'डिजिटल: लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी' विषय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोखेरी और सामुदायिक स्तर पर सुथारों के बास में मनाया गया । 
      कार्यक्रम के अध्यक्ष जगदीश चंद्र पालीवाल एवं उपाध्यक्ष समुदाय से विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य मंजू जी सुथार रहे। बालिकाओं  एवं  महिलाओं के साथ लैंगिक समानता में डिजिटल माध्यम की सकारात्मक भूमिका पर चर्चा की गई जिसमें बालिकाओं एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व स्वयं के अनुभवों को पोस्टर पर लिखा कि इंटरनेट के माध्यम से क्या सीखा एवं उनका उपयोग अपने व्यक्तिगत जीवन में किस प्रकार से लेती हैं । कुछ बालिकाओं व महिलाओं ने बताया कि हम गूगल व यूट्यूब के माध्यम से सरल तरीके से गणित की प्रश्नावली हल करना, ऑनलाइन पेमेंट करना,  राजस्थानी पोशाक पे डिज़ाइनदार वर्क करना गोटा पत्ती का, बत्ती बनाना, लड्डु गोपाल के ड्रेस सिलना, मिठाईयाँ, मेंहदी ,आर्ट एंड क्राफ्ट की चीजें बनाना  सीखती हैं जिसको भविष्य में और भी ज्यादा बेहतरीन करना चाहती हैं इस कार्यक्रम में शाला परिवार से रेवत लीलावत, रेखा पुरोहित, जयश्री जोशी, मीना छंगाणी, प्रकाश, कासिम खान, श्रवण, नटवर लाल थानवी एवं रूम टू रीड कार्यकर्ता मोनू सोनी ,अंजना व्यास, और नीतू माखीजा उपस्थिति रही ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!