शव का पोसटमार्टम कर परीजनों को सौंपा
बहरोड। तलवाड़ मिली डेड बॉडी का शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौप दिया। मृतक युवक योगेश के पिता सुभाष शर्मा ने बहरोड थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। गौरतलब है कि गुरूवार को सदर थाना अंतर्गत सरबींदपुरा निवासी योगेश शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा का शव सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला, मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे आशंका जताई गई है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को यहां पटका गया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौपा दिया गया। सदर थाना पुलिस मामले की जॉच में जुट गई है।