Dark Mode
हजरत अन्नार शाह पीर बाबा का 34 वां उर्स को लेकर पोस्टर का विमोचन हुआ

हजरत अन्नार शाह पीर बाबा का 34 वां उर्स को लेकर पोस्टर का विमोचन हुआ

पीपाड़ शहर। उपखंड क्षेत्र के बोरुंदा हजरत अनार शाह पीर बाबा का 34 वां उर्स 12 अक्टूबर को मेले एवं कव्वाली के शानदार आयोजन के साथ शुरू होगा। कार्यक्रम को लेकर ईदगाह स्थल पर आयोजिकों द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया।दरगाह कमेटी के सदर अब्दुल सत्तार ठेकेदार ने बताया कि कस्बे के सदर बाजार स्थित हजरत अनार शाह पीर बाबा की दरगाह स्थल पर 12 अक्टूबर गुरुवार को हिंदू मुस्लिम कौमी एकता के प्रतीक अनार शाह पीर बाबा का सालाना 34 वां उर्स मुबारक आयोजित होगा। जिसमें इंटरनेशनल कव्वाल लतीफ साबरी झुंझुनू, सीमा दीवानी दिल्ली, भजन कलाकार विंकी मनचला, पगड़ी बंध कव्वाल तौफीक रिजवान, रोशन सहित कई फिल्मी व टीवी अंतरराष्ट्रीय कव्वाल अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं कार्यक्रम में पगड़ी बंध कवाल के बीच शानदार मुकाबला होगा। कार्यक्रम को लेकर दरगाह परिसर में सोमवार शाम को पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान इकरार शाह, हरिसिंह भाटी, कबीर कुरैशी, फारुख खान, रशीद मोहमद सहित कई लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!