Dark Mode
पोस्टर का विमोचन 

पोस्टर का विमोचन 

 
 
रतनगढ़   .   19 मार्च को विप्र सेना द्वारा जयपुर में आयोजित ब्राह्मण महापंचायत के पोस्टर का विमोचन गत सायं शिवाजी सेवा संस्थान बगीची में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा के सानिध्य में दर्जनों विप्रजनों ने आयोजित एक सादे समारोह में किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि 19 मार्च को विप्र सेना द्वारा जयपुर में आयोजित ब्राह्मण महापंचायत अधिक से अधिक संख्या में विप्रजन पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। इस अवसर पर राजस्थान कोर कमेटी सदस्य मनीष रिणवा  ने ब्राह्मण बंधुओं से ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में पहुँचने का आवाहन किया। इस अवसर पर शंकरलाल गुरार्वा, मनोज पारीक, बनवारीलाल महरीवाल, मनोज जोशी, बनवारीलाल बील, नन्द किशोर माटोलिया, दिपक डिडवानिया, मन्नालाल भुढाढरा, श्यामसुंदर शर्मा सहित दर्जनों विप्रजन उपस्थित थे।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!