Dark Mode
प्रधानमंत्री मोदी आज बीकानेर के दौरे पर

प्रधानमंत्री मोदी आज बीकानेर के दौरे पर

 

 
बीकानेर । प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को बीकानेर के दौरे पर रहेंगे उतरी पश्चिम राजस्थान में पीएम मोदी का यह चुनावी सीजन का पहला दौरा होगा। प्रधानमंत्री मोदी यहां से अमृतसर से जामनगर के बीच 20 हजार करोड़ की लागत से बने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण भी करेंगे इस दौरान उनके साथ सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी साथ में होंगे। वहीं प्रधानमंत्री के इस दौरे को चुनावी रणनीति का भी एक हिस्सा माना जा रहा है कि दिसंबर में चुनाव होने हैं ऐसे में बीकानेर एक संभाग है और बीकानेर के अंदर गंगानगर चूरु हनुमानगढ़ और बीकानेर के जिलों के साथ-साथ नागौर और झुंझुनू के जिले भी संभाग में आते हैं थोड़े थोड़े ऐसे में जितना हो सके उतने कार्यकर्ताओं को बुलाया जा रहा है बताया जा रहा है कि अजमेर में चुनावी सभा का आयोजन किया गया था जो पूरी तरीके से पता था उसके बाद में भाजपा ने जिले में प्रोग्राम भी करे थे वहां पर भी कुछ ज्यादा असर नहीं दिखाई देने लगा दरअसल नेताओं की आपसी लड़ाइयां ही राजस्थान में भाजपा को सही तरीके से खड़ा नहीं कर रही है ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है पिछले 9 महीने के अंदर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश के 6 दौरे और सभाएं कर चुके हैं ऐसे में माना यही जा सकता है कि प्रधानमंत्री का यह सातवां दौरा काफी खास होगा वही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को गुरुवार को अचानक दिल्ली बुलाया गया था माना यही जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी वसुंधरा राजे को लेकर कोई सियासी मैसेज भी शनिवार को बीकानेर में आयोजित होने वाली सभा के अंदर दे सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!