शत प्रतिशत मतदान में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : विश्नोई
पाली। लोकसभा चुनाव 2019 में निर्वाचन क्षेत्र पाली में 65 प्रतिशत से कम मतदान प्रतिशत रहने वाले बूथ लेवल अधिकारियों व सूपरवाईजर की शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में आवश्यक बैठक लेकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पाली अशोक कुमार विश्नोई ने बताया कि गत लोकसभा आम चुनाव में जिन मतदान केन्द्रों पर 65 प्रतिशत कम मतदान प्रतिशत रहा है वहां पर इस बार शत प्रतिशत मतदान किस प्रकार से हो सके इसको लेकर उनको जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्मिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। पाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मिशन 75 के तहत स्वीप गतिविधियों का आयोजन कर जिससे कि आमजन को मतदान संबंधी जानकारियां मिल सके। उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत जिला स्तरीय स्वीप कार्य योजना को क्रियान्वित करने में फील्ड में कार्य कर रहे प्रत्येक राजकीय कार्मिक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ऐसे में हम सभी कार्यों को मिलकर स्वीप के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करके आम जन को शत-प्रतिशत मतदान करवाना है। उन्होंने कहा की सभी विभाग के अधिकारी अपने अपने कार्यस्थल पर अधिक से अधिक कार्मिकों को चुनाव संबंधी नवीनतम निर्देश प्रदान करें साथी निर्वाचन विभाग की ओर से जारी विभिन्न एप्स को डाउनलोड करने मे सहयोग करे।
उन्होंने कॉलेज व विद्यालय स्तर पर ईएलसी का गठन, एएनएम एवं आशा सहयोगिनी की प्रभावी सहभागिता, कचरा संग्रहण वेन/हूपर पर मतदाता जागरूकता संदेशों का प्रदर्शन एवं ऑडियो जंगल का प्रसारण, राजीव गांधी सेवा केंद्र में मतदाता जागरूकता सामग्री का प्रदर्शन एवं ऑडियो वीडियो सामग्री के से प्रचार प्रसार, महात्मा गांधी नरेगा कार्य स्थल पर मतदाता पंजीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सभी राजकीय व निजी कॉलेजों में प्रभावी ईएलसी व उनके अंतर्गत नियमित विभिन्न रुचिकरण व मनोरंजन मतदाता गतिविधियों का आयोजन प्रतियोगिताएं रोल प्ले नाटक मॉक पोल प्रभात फेरी मैराथन आदि के आयोजन, की बात कही।
इस मौके पर नायब तहसीलदार रमेश चन्द्र ननोमा, ब्लॉक स्वीप प्रभारी अनिल कुमार नामा, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, ललित कुमार दवे, रमेष कुमार अणकिया, अजयपालसिंह, प्रकाष जोशी, आईदान जांगिड़ मौजूद रहे।