"मेरी माटी -मेरा देश" थीम के तहत किया पौधरोपण
फलोदी. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बुधवार 9.अगस्त.2023 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी की एनएसएस +2 इकाई द्वारा "मेरी माटी -मेरा देश" थीम के तहत विद्यालय खेल मैदान, थानवी बगीची, माजीसा मंदिर एवं विद्यालय खेल मैदान मोहन छंगाणी नगर में सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत 75 पौधे लगाए गए । इस अवसर पर प्रधानाचार्य किशोर कुमार बोहरा ने एनएसएस स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण ,वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए प्रकृति की ओर लौटने का आह्वान किया , व्याख्याता गिरिराज पुरोहित, भरतसिंह रावलोत, ईश्वर सिंह ,राधेश्याम ,सुखराम बिश्नोई एवं अरुण पुरोहित भी उपस्थित रहे । अंत में सभी एनएसएस स्वयंसेवको के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई ।