मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में चलने को लेकर लोगों को दिया न्योता
आलनियावास. ग्राम पंचायत टेहला के सरपंच धनाराम लांच ने ग्राम पंचायत क्षेत्र सहित आस पास के गांव में किसानों सहित आमजन से संपर्क करते हुए रविवार को मेड़ता सिटी में आयोजित स्वर्गीय नाथूराम मिर्धा की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के दौरान चलने को लेकर जनसंपर्क किया लांच ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्य उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में होंगे। पूर्व सरपंच शोभा देवी ने भी कस्बे सहित आसपास के किसान भाइयों को मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के दौरान होने वाली किसान सभा में पहुंचने का आग्रह किया। पूर्व सरपंच शोभा देवी ने बताया कि कार्यक्रम मिर्धा पार्क मीरा द्वार के पास मेड़ता सिटी में आयोजित होगा। इससे पूर्व डेगाना विधायक विजय पाल सिंह मिर्धा ने भी आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को स्वर्गीय बाबा की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को लेकर लोगों से संपर्क किया