Dark Mode
उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2025 का शांतिपूर्ण समापन

उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2025 का शांतिपूर्ण समापन

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2025 का सोमवार को प्रदेश में शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से समापन हो गया। परीक्षा के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने कहा कि यह आयोजन सभी विभागों की सामूहिक भागीदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से जिला प्रशासन, पुलिस, शिक्षा विभाग और परीक्षा से जुड़े अन्य सभी कार्मिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सभी के समन्वय से ही इतनी बड़ी परीक्षा को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सका है। द्वितीय चरण उपस्थिति विवरण (6 अप्रेल) सोमवार को आयोजित परीक्षा के दोनों सत्रों में अभ्यर्थियों की उपस्थिति लगभग समान रही। प्रथम सत्र, जिसमें सामान्य हिंदी का पेपर था, उसमें उपस्थिति का प्रतिशत लगभग 61.56 प्रतिशत रहा। वहीं, दूसरे सत्र में सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान की परीक्षा के दौरान उपस्थिति 61.12 प्रतिशत दर्ज की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!