सीआईएस में पेपर बैग डे मनाया
सीकर। सीएलसी के सीबीएसई स्कूल सीआईएस में बुधवार को पेपर बैग डे एक्टिविटी का आयोजन किया गया। एकेडमिक प्रिंसिपल पारूल जोशी ने जानकारी देते हुए कहा कि, 'पेपर बैग डे' पर आधारित 'पेपर बैग बनाओ' गतिविधि का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अखबार, पत्रिकाओं और पुराने चार्ट पेपर से अपनी कल्पना को साकार किया और रंग-बिरंगे विभिन्न प्रकार के पेपर बैग बना कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पेपर बैग बनाकर बच्चों ने उनपर प्रेरणास्पद स्लोगन भी लिखा। सीआईएस निदेशक समर चौधरी ने बताया कि बच्चों को पर्यावरण और पेड़ों के संरक्षण का संदेश देना इस गतिविधि का मूल ध्येय था। उन्होने बच्चों से संवाद करते हुये समझाया कि हर एक पेड़ हमारे लिए अमूल्य है। हमे कागज का उचित प्रयोग करते हुये उसे रिसाइकल करना चाहिए। उन्होने बच्चों के साथ कागज के इतिहास को भी साझा करते हुए बताया कि किस तरह से अखबार की रद्दी से विभिन्न प्रकार के बैग बनाकर लघु उद्योग की कल्पना भी संभव है।