Dark Mode
जल संरक्षण के लिए जल संवाद का आयोजन

जल संरक्षण के लिए जल संवाद का आयोजन

 जायल - युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र नागौर के जिला युवा अधिकारी सुरमयी शर्मा के निर्देशानुसार पंचायत  समिति जायल में में कैच दा रेन के तृतीय चरण के तहत वर्षा जल संरक्षण विषयक जल संवाद का आयोजन हुआ। जल संवाद में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रियंका ने बताया कि कैच द रैन का तृतीय चरण चलाया जा रहा है जिसमें वर्षा जल संचय बारिश के पानी का संरक्षण, जहाँ भी संभव हो, जैसे भी संभव हो"
पर विशेष रूप से केंद्रित है। व  इस जल संवाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग कर भाग लिया। प्रियंका ने महिलाओं को बताया कि पृथ्वी पर जल की मात्रा सीमित है व साफ पेय जल की मात्रा उससे भी कम , साथ ही बढ़ती विश्वयापी ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए हमें वर्षा जल को पुनः संचय करने पर जोर देना चाहिए। पहले सभी के घरों में टांके बने होते थे साथ ही बारिश का पानी साल भर इस्तेमाल किया जाता था परंतु नए दौर में हम इस अच्छी आदत को पीछे छोड़ते जा रहे हैं। साथ ही आंगनवाड़ी की सभी महिलाओं से भी निवेदन किया की वे इस विषय को लेकर न केवल खुद जागरूक हों बल्कि सभी को भी करें। आधुनिक युग में पानी के दुरुपयोग को रोक कर भविष्य में पानी के संकट से बचाने के लिए वर्षा जल संरक्षण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया इसके साथ ही बताया कि कैच द रेन कार्यक्रम के तहत जगह जगह जल संवाद कार्यक्रम, पोस्टर, पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, नारा लेखन जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे जिससे कैच दा रेन के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके और वर्षा जल का संरक्षण किया जा सके।इस कार्यक्रम में  ग्रामपंचायत दोतीना जायल रोहिणा आदि गांव की महिलाएं शामिल हुई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!