Dark Mode
मोरक्को की जीत पर झूमीं नोरा, सच निकली भविष्यवाणी

मोरक्को की जीत पर झूमीं नोरा, सच निकली भविष्यवाणी

Mumbai :  फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड के खिलाफ मोरक्को की जीत ने अभिनेत्री नोरा फतेही को जश्न मनाने का खास मौका दे दिया। मोरक्को मूल की अभिनेत्री ने न सिर्फ अपनी टीम का उत्साह बढ़ाया, बल्कि मैच से पहले की गई उनकी भविष्यवाणी भी बिल्कुल सही साबित हुई।

नोरा फतेही मुकाबला देखने के लिए बोस्टन स्टेडियम पहुंची थीं। मैच शुरू होने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए मोरक्को की 1-0 से जीत का अनुमान लगाया था। मुकाबला समाप्त होने पर स्कोर भी ठीक वही रहा, जिसके बाद उन्होंने अपनी खुशी प्रशंसकों के साथ साझा की।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्टेडियम से कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। एक वीडियो में वह मोरक्को और स्कॉटलैंड के बीच पुराने मुकाबले का जिक्र करते हुए दिखाई दीं। उन्होंने बताया कि करीब 28 साल पहले भी दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, जहां मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया था।

मुकाबले में मोरक्को ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। टीम ने शुरुआती क्षणों में ही बढ़त हासिल कर ली और पूरे मैच के दौरान स्कॉटलैंड की टीम पर दबाव बनाए रखा। मोरक्को के गोल के बाद स्टेडियम में मौजूद नोरा फतेही भी जोरदार अंदाज में जश्न मनाती नजर आईं।

जीत के बाद उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनकी 1-0 की भविष्यवाणी सही साबित हुई। उनके प्रशंसकों ने भी सोशल मीडिया पर इस संयोग को लेकर उत्साह जताया।

इस जीत के साथ मोरक्को ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी सफलता हासिल की है। टीम अब ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है और उसके खाते में छह अंक हो गए हैं। इससे पहले भी नोरा फतेही मोरक्को के मैचों में टीम का समर्थन करती नजर आ चुकी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही फिल्मों, म्यूजिक वीडियो और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुतियों को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। खेल और अपने देश के प्रति उनका जुड़ाव भी अक्सर देखने को मिलता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!