Dark Mode
नोएडा पुलिस ने करीब 10 हजार गाड़ियों के चालान किए

नोएडा पुलिस ने करीब 10 हजार गाड़ियों के चालान किए

उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार चलाए जा रहे यातायात माह के अंतर्गत यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को करीब 10 हजार वाहनों का चालान किया तथा 23 वाहनोंको जब्त किया। पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने बताया कि यातायात माह के अंतर्गत बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने वाले 3289 लोगों का चालान किया गया जबकि बिना सीट बेल्ट लगाए 156 लोगों का, विपरीत दिशा से वाहन चलाने वाले 367 लोगों का, तीन सवारी बैठकर दोपहिया वाहन चला रहे 58 लोगों का और मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले 31 लोगों का चालान किया गया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले 98 लोगों का, दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वाले 73 लोगों का, लाल बत्ती का उल्लंघन करने वाले 84 लोगों का, नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वाले 509 लोगों तथा अन्य 333 लोगों का चालान किया गया। नोएडा पुलिस की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, करीब 5200 ई-चालान जारी किए गए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!