Dark Mode
पदमपुर में नया आयुष अस्पताल तैयार, 6 अगस्त को होगा लोकार्पण

पदमपुर में नया आयुष अस्पताल तैयार, 6 अगस्त को होगा लोकार्पण

श्रीगंगानगर। पदमपुर में नवनिर्मित आयुष चिकित्सालय भवन का लोकार्पण गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को किया जाएगा। सुबह 10 बजे होने वाले कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और नए भवन का उद्घाटन करेंगे।

आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. चरणजीत सिंह ने बताया कि पदमपुर स्थित आयुष चिकित्सालय के नए भवन का नाम 'मैडम प्रवीणालता शर्मा ब्लॉक आयुष चिकित्सालय' रखा गया है। भवन के निर्माण में करीब सवा करोड़ रुपये की लागत आई है। इसका निर्माण भामाशाह अशोक कुमार शर्मा के सहयोग से कराया गया है।

नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आयुष चिकित्सा सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध होने की उम्मीद है। पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी ने कहा कि नया आयुष चिकित्सालय क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी सौगात साबित होगा।

विभाग के अनुसार, लोकार्पण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में आयुष चिकित्सा से जुड़े अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रहेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!