राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस समारोह पंचायत समिति सभागार में हुआ आयोजित
डीडवाना . राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस समारोह रविवार को पंचायत समिति सभागार में आयोजित किया गया।प्रवर्तन निरीक्षक विरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा इस वर्ष की थीम "ई-कॉमर्स और डिजिटल व्यापार के युग में उपभोक्ता संरक्षण उपभोक्ता आयोगों में मामलों का प्रभावी निपटान" निर्धारित की गई है। हर साल 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक बनाना है।नरेश उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति एक उपभोक्ता है। उपभोक्ता अधिकार और कल्याण आज प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का अविभाज्य हिस्सा बन गया है। गजानंद मोट ने बताया कि प्रत्येक उपभोक्ता को उसके संरक्षण का अधिकार मिलना चाहिए। पवन शर्मा ने बताया कि एक जागरूक उपभोक्ता बने और देशवासियों को भी उपभोक्ता संरक्षण अधिकारों के प्रति जागरूक करें।