राष्ट्रीय अप्रेन्ट्रिसशिप मेला 10 को
पाली। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पाली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्ट्रिसशिप मेला 10 अप्रैल 2023 को सुबह 10 बजे सांय 5 बजे तक आयोजित होगा। आईटीआई पाली के आचार्य ने बताया कि मेले में सभी व्यवसायों का साक्षात्कार कैम्पस आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न उद्योगों, संस्थानों में रिक्त पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होने की अपील की है।