नाहरगढ : छत्रगंज जीएसएस पर 3घंटे रहेगा शट डाउन
नाहरगढ। कस्बे के ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम छत्रगंज जीएसएस पर सोमवार दोपहर 4 बजे से शाम 7 बजे तक शट डाउन रहेगा। कनिष्ठ अभियंता दिव्यांशु सिंह ने बताया कि छत्रगंज जीएसएस पर सोमवार को निगम के कर्मचारियों द्वारा रखरखाव व मेंटिनेंस का कार्य किया जाएगा। ऐसे में दोपहर से शाम तक लगभग 3घंटे का शट डाउन रहेगा। ऐसे में छत्रगंज जीएसएस से जुड़े छत्रगंज सहित ग्राम नेहरूपुरा, रामबिलास, खल्दा, सिगरी फीडर की बिजली तीन घंटे बंद रहेगी।