Dark Mode
नाहरगढ : समस्याओं के निराकरण के लिए भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

नाहरगढ : समस्याओं के निराकरण के लिए भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

नाहरगढ। कस्बे के उप तहसील में भारतीय किसान संघ उपतहसील नाहरगढ़ के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उप तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री देवकिशन नागर ने बताया कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार से कई बार मांग करने पर भी किसानो की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। गत एक सितंबर को जिले की सभी ग्राम समितियों द्वारा ग्राम विकास अधिकारी के द्वारा राज्य और केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। उसी क्रम में तहसील मुख्यालयों पर ज्ञापन दिया जा रहा है। आगामी 9 सितंबर को भारतीय किसान संघ जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन करने की लिए मजबूर है। क्योंकि किसानों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो रहा है। ज्ञापन में विभिन्न मांगों का उल्लेख कर बताए कि सभी कृषि उपकरणों से जीएसटी हटाया जाए। आयात व निर्यात हेतु स्थाई नीति बनाकर लाभकारी मूल्य से नीचे बाजार भाव रहने तक संबंधित कृषि जिंसों की आयात अनुमति नहीं दी जाये। किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी करने, मौके पर चल रहे रास्तों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कर अतिक्रमण मुक्त करके ग्रेवल या डामरीकरण करने की मांग की।ताकि किसानों को आने जाने में सुविधा हो सके। ग्राम पंचायत में चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाकर नरेगा के माध्यम से गौ अभ्यारण्य विकसित किया जाये। गांव में प्रत्येक घर में स्वच्छ जल की लाइन डालकर पेयजल उपलब्ध करवाया जाये।जहां पर स्वच्छ जल हेतु लाइन डाल चुकी है। उनको शीघ्र चालू करवाया जाये। खरीफ सीजन के दौरान अतिवृष्टि से खराब फसलों का पटवारी द्वारा वास्तविक खराबा रिपोर्ट दर्ज कर आपदा अनुदान दिलाया जाये। फसल बीमा योजना में बदलाव कर खड़ी फसलों में व्यक्तिगत क्लेम दर्ज करने व मेडिसिन सर्वे के आधार पर बीमा क्लेम दिलवाया जाये। आपदा अनुदान राशि को लागत के अनुसार बढ़ाया जाये। हर खेत को सिंचाई का पर्याप्त पानी देने हेतु योजना बनाई जाये।प्रत्येक ग्राम सेवा सहकारी समिति पर समर्थन मूल्य खरीद शुरू करवाई जाये। समर्थन मूल्य पर तिलहन दलहन फसलों की खरीद से मात्रात्मक प्रतिबंध हटाया जाये।बकाया आपदा अनुदान राशि व फसल बीमा क्लेम का भुगतान किया जाये। डीएपी एवं यूरिया खाद के साथ दिए जा रहे अटैचमेंट को बंद कर पर्याप्त आपूर्ति करवाई जाए। नाहरगढ़ क्षेत्र में सिंचाई परियोजना के लिए चल रहे सर्वे को शीघ्र पूरा करवाते हुए डीपीआर बनाकर आगामी बजट में सिंचाई परियोजना को स्वीकृत किया जाये। इस दौरान तहसील अध्यक्ष रामस्वरूप धाकड़, गुलाबचंद नागर, जिला सदस्य लक्ष्मीनारायण नागर, जिला मंत्री देवकिशन नागर, श्रीकिशन नागर व ग्राम समिति गीगचा से समिति अध्यक्ष प्रदीप नागर, समिति मंत्री सूरज नागर सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!