Dark Mode
ओपनिंग बेल के साथ बाजार में तेजी, निवेशकों में उत्साह

ओपनिंग बेल के साथ बाजार में तेजी, निवेशकों में उत्साह

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल भी ऊपर नीचे होने लगी। इस उतार-चढ़ाव के बावजूद बाजार लगातार मजबूती के साथ ही कारोबार करता रहा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.47 प्रतिशत और निफ्टी 0.47 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

आज प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टीसीएस, जियो फाइनेंशियल, टेक महिंद्रा, विप्रो और इन्फोसिस के शेयर 2.95 प्रतिशत से लेकर 2.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील के शेयर 1.17 प्रतिशत से लेकर 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,708 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,331 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 377 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 25 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 5 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 41 शेयर हरे निशान में और 9 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 296.71 अंक की मजबूती के साथ 76,367.55 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर 76,609.46 अंक के स्तर तक आ गया। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर सेंसेक्स की बढ़त घट कर 76,187.92 अंक के स्तर तक आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 355.59 अंक की तेजी के साथ 76,426.43 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 51.75 अंक की छलांग लगा कर 23,632.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल भी ऊपर नीचे होने लगी। खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी उछल कर 23,754.65 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसकी बढ़त घट कर 23,618.45 अंक के स्तर तक भी पहुंच गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 108.40 अंक की मजबूती के साथ 23,689.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 567.99 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,070.84 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 172.35 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,581.15 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!