मलाश्री - 2023 प्रतियोगिता आयोजन आज
फलोदी . शहर में आज रविवार को स्थानीय सीनियर सेकंडरी स्कूल,फलौदी के पीछे मैदान में नव वर्ष आयोजन समिति द्वारा तय 'नो-दिवस,नो-कार्यक्रम' के तहत 'हिन्दू शौर्य दिवस' को क्रीड़ा भारती द्वारा 4 बजे "मल्लाश्री 2023" का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में विभिन्न भार वर्ग हेतु पंजीयन विशम्भर थानवी व धर्मवीर शर्मा को कराया जा सकता है। बॉडी वेट 3 बजे लिया जाएगा। ठीक 4 बजे कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य-वक्ता के रूप में बीकानेर के वेद व्यास रहेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी स्पोर्ट्स-ड्रेस में रहेंगे।