राज्यपाल बागडे से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की शिष्टाचार भेंट
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकभवन पहुंचकर मुलाकात की । इस मौके पर राज्यपाल ने उनका अभिनन्दन किया। इस दौरान दोनों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।