अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर निःशुल्क स्त्री रोग जांच शिविर आयोजित
कोटा। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय सम्बद्ध वैद्य दाऊ दयाल जोशी आयुर्वेद चिकित्सालय के प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा निःशुल्क स्त्री रोग आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 138 महिलाएं लाभांवित हुई। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ नित्यानंद शर्मा ने किया। शिविर प्रभारी सहायक प्रो. डॉ अंजली मीणा (प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने विभिन्न समस्याओं जैसे मासिक धर्म अनियमितता, श्वेत प्रदर, पीसीओडी, गर्भाशय संबंधी रोगों का परामर्श व उपचार किया। सहायक प्रो. डॉ. मीनाक्षी नागर (प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने बताया कि आयुर्वेद में स्त्री स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक और सुरक्षित उपचार पद्धति उपलब्ध है। शिविर में डॉ प्रांजल गुजराती, डॉ गिरिजा पलसावत, डॉ शिप्रा मौर्य, डॉ कनिष्का शर्मा, वरिष्ठ नर्स ममता महावर, नर्स शारदा कुमारी द्वारा सेवाएं प्रदान की गई।