लायंस विभूतियों का किया सम्मान सोच बदलो तो जीवन बदल जायेगा - तोषनीवाल
अजमेर । लायंस क्लब अजमेर वेस्ट द्वारा लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवम् सम्मान समारोह वैशालीनगर स्थित होटल मानसिंह में अयोजित किया गया । लायंस मार्केटिंग के डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि लायनेस्टिक वर्ष 2023-24 के लिए निर्वाचित प्रांतपाल लायन डॉ संजीव जैन, जोधपुर, उपप्रांतपाल प्रथम लायन श्यामसुंदर मंत्री, कुचामनसिटी, उपप्रांतपाल द्वितीय लायन रामकिशोर गर्ग, अजमेर का स्वागत एवम् सम्मान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतपाल लायन दिलीप तोषनीवाल, भीलवाड़ा ने कहा कि सोच बदलो तो जीवन बदल जायेगा । अगर आप नकरात्मक बाते करेंगे तो आपकी सोच नेगेटिव रहेगी । लेकिन सकारात्मक सोचेंगे तो दूसरे भी आपसे जुड़ेंगे । जो भी सेवा कार्य करे अच्छी सोच के साथ करे । क्लब अध्यक्ष लायन अमितप्रभा शुक्ला ने स्वागत उदबोधन दिया । मंच संचालन पूर्व प्रांतपाल लायन सतीश बंसल ने किया । पूर्व प्रांतपाल लायन ओ एल दवे, संभागीय अध्यक्ष कमल शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन वीरेंद्र पाठक भी मंचासीन थे । लायंस क्लब अजमेर के अध्यक्ष लायन नरपतराज भंडारी, शौर्य की अध्यक्ष लायन नयनासिंह, आस्था के अध्यक्ष लायन घेवरचन्द नाहर, प्रीमियम के अध्यक्ष लायन अजय गोयल, सिटी के लायन हरीश बंसल, पृथ्वीराज के लायन पारस लालवानी ने नवनिर्वाचित लायंस पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया । क्लब सचिव लायन प्रदीप बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर लायन सुब्रामणि विश्वनाथन, लायन हेमंत अग्रवाल, लायन एस एस सिद्धू, लायन सी के पटेल, लायन सोमरत्न आर्य, लायन आभा गांधी, लायन अंशु बंसल, लायन लोकेश अग्रवाल, लायन शैलेश बंसल, सहित अन्य लायन साथी उपस्थित थे ।