Dark Mode
कोहली का कैच छोड़ना पड़ा भारी, बोले केकेआर कोच अभिषेक नायर

कोहली का कैच छोड़ना पड़ा भारी, बोले केकेआर कोच अभिषेक नायर

रायपुर। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हेड कोच अभिषेक नायर ने माना कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के चेज के दौरान विराट कोहली का कैच छोड़ना मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा। कोहली की नाबाद शतकीय पारी के बूते आरसीबी ने बुधवार को केकेआर को 6 विकेट से हराया। विराट ने 60 गेंदों में 105 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाए। केकेआर के खिलाफ मिली जीत के साथ ही आरसीबी अंक तालिका में एक बार फिर शीर्ष पर पहुंच गई है। आरसीबी ने केकेआर से मिले 193 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। पिछली दो पारियों में जीरो पर आउट हुए कोहली केकेआर के खिलाफ शुरुआत से ही अच्छी लय में दिखाई दिए। हालांकि, जब कोहली 21 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तो केकेआर के खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल ने कोहली का कैच छोड़ दिया था, जो टीम को काफी महंगा पड़ा। केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा, "जब आप विराट कोहली का कैच ड्रॉप करते हैं, खासकर रनों का पीछा करने के दौरान, तो यह बहुत मुश्किल हो जाता है। बहुत सी चीजें हैं जो बेहतर हो सकती थीं। विराट का कैच बहुत मुश्किल था।"
हेड कोच ने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की गैरमौजूदगी की ओर भी इशारा किया, जिससे बीच के ओवरों में एक बड़ा खालीपन आ गया। ठआखिर में, क्रिकेट ऐसे ही चलता है। अगर हमारे पास और 10-15 रन होते, तो शायद गेम बदल जाता। अगर वे कैच लिए जाते, तो शायद गेम बदल जाता। वरुण चक्रवर्ती खेलते, तो शायद गेम बदल सकता था।" हालांकि, केकेआर के बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। अंगकृष रघुवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 71 रनों की दमदार पारी खेली, तो रिंकू सिंह ने 29 गेंदों में 49 रनों का योगदान दिया।
"पिच शुरू से आखिरी तक अच्छी थी। जब भी थोड़ी बारिश होती है, तो पहले कुछ ओवर में आप उम्मीद करते हैं कि गेंद स्विंग करेगी और थोड़ी सीम करेगी, जो हुआ, लेकिन मुझे फिर भी लगा कि हमने बोर्ड पर काफी रन बना लिए हैं, क्योंकि बीच में जब हमने यह चर्चा की, तो हमें लगा कि 180-200 के बीच कहीं भी अच्छा स्कोर होगा।"
अभिषेक नायर ने माना कि केकेआर को वरुण चक्रवर्ती की कमी खली। उन्होंने कहा, "वरुण की बात करें तो, हमने सुनील (नरेन) और वरुण की जोड़ी के साथ बहुत अच्छा किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने इस सीजन में उन्हें बहुत मिस किया है, यह दूसरी बार है जब उन्हें फ्रैक्चर हुआ है, जो उनके लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन आपको हमेशा वरुण की कमी खलेगी। हम सुनील और वरुण की एक साथ गेंदबाजी करने की क्वालिटी जानते हैं, इसलिए वरुण की जगह लेना मुश्किल है।"

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!