खड्डा दे रहा है हादसे को निमंत्रण
रामगंजमंडी। खैराबाद मार्ग पर पुलिस चौकी के पास खंडेलवाल की दुकान के सामने रोड की हालत खस्ता हो रही है। जगह-जगह तार निकल गए और वहां एक बड़ा गड्ढा हो गया है जो हादसे को आमंत्रण दे रहा है गड्ढे में कई दुपहिया वाहन स्कूटी वाले गड्डे के कारण अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं वह हादसे का शिकार होते-होते बचे लोग कह रहे है की क्या सार्वजनिक निर्माण विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है ।