Dark Mode
विश्व आदिवासी दिवस पर कलश यात्रा का शुभारंभ किया

विश्व आदिवासी दिवस पर कलश यात्रा का शुभारंभ किया

आहोर. पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोड़ला के चौपानाडी अमृत सरोवर तालाब से विश्व आदिवासी दिवस पर सरपंच हुकमसिंह राठौड़, उपसरपंच बाबुलाल गर्ग, ग्राम विकास अधिकारी दिनेश चौधरी, वार्डपंच प्रतिनिधि प्रभुराम सरगरा, दिनेश मीणा , किशनसिंह कवराडा की मौजूदगी में विश्व आदिवासी दिवस पर कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों की मौजूदगी में कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं महिलाओं द्वारा पारम्परिक वेशभूषा में सज-धज कर सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा के माध्यम से आदिवासी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने और दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने में उनके योगदान और उपलब्धियों को स्वीकार करने के लिए 9अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाया गया। वहीं चौपानाडी अमृत सरोवर तालाब रोड़ला पर मेरा देश मेरी माटी के तहत महिलाओं द्वारा हाथों में माटी लेकर देश की रक्षा व सेवार्थ का संकल्प दोहराया। वहीं चौपानाडी अमृत सरोवर तालाब रोड़ला पर मेरा देश मेरी माटी की थीम आधारित कार्यक्रम प्रस्तुति दी गई। वहीं आजादी के अमृत महोत्सव पर अमृत काल के पंच प्रण के तहत महिलाओं व पुरुषों को सामूहिक शपथ दिलाई। जिसमें पंच प्रण के तहत विकसित भारत का लक्ष्य, गुलाबी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता, नागरिकों में कर्तव्यों की भावना के तहत शपथ दिलाई गई। वहीं देश के वीरों की वीरता व सम्मान को किया याद ।वहीं इस मौके पर सरपंच हुकमसिंह राठौड़,उप सरपंच बाबुलाल गर्ग, ग्राम विकास अधिकारी दिनेश चौधरी,पुर्व वार्डपंच छैलसिंह भाटी, वार्डपंच प्रतिनिधि प्रभुराम सरगरा,दिनेश मीणा , ई-मित्र कियोस्क लादुराम मेधवाल, मनरेगा मेट आसाराम मेधवाल, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश गर्ग एवं किशनसिंह रावणा राजपूत कवराडा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!