Dark Mode
जोधपुर : कड़ी मेहनत व ईमानदारी से सब कुछ मुमकिन - सीएफओ मेहता

जोधपुर : कड़ी मेहनत व ईमानदारी से सब कुछ मुमकिन - सीएफओ मेहता

  • मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में 58 प्रतिभाओं  का हुआ सम्मान
  • दुबई स्थित काफ इंवेस्टमेंट्स के चीफ फाईनेंसियल ऑफिसर नन्दी वर्धन  मेहता ने किया झंडारोहण

जोधपुर। मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी जोधपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का सफल आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पधारें दुबई स्थित काफ इंवेस्टमेंट्स एलएलसी के सीएफओ (चीफ फाईनेंसियल ऑफिसर) एंड आईसी मेंबर आली जनाब नन्दीवर्धन मेहता ने झंडारोहण किया। समारोह का आगाज राष्ट्रगान से हुआ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात् 58 प्रतिभाशाली शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। यूनिवर्सिटी चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक ने सभी लोगो से विश्वविद्यालय के राजदूत बनकर, इसकी मजबूती, विकास व इसके बेहतर भविष्य के लिए कड़ी मेहनत व ईमानदारी से मिलकर कार्य करने की अपील की। यूनिवर्सिटी प्रेसिडेन्ट जमील काज़मी ने सभी को संविधान में दिये नागरिकों के अधिकारों, कर्तव्यों व दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी से निभाने को कहा। मुख्य अतिथि सीएफओ नन्दी वर्धन मेहता ने कहा कि वतन से मोहब्बत और आजादी का सही इस्तेमाल करते हुए, ईमानदारी, कड़ी मेहनत, विनम्रभाव और पूरी प्रतिबद्धता से भारत सहित दुनिया भर में कोई भी काम किया जाए तो सफलता निश्चित मिलेगी। समारोह में यूनिवर्सिटी बॉम मेम्बर निसार अहमद खिलजी, यूनिवर्सिटी एडवाइजर कर्नल इदरीस खान, मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी सदस्यगण अफजल कुरैशी, बरकत खां नसरानी, सईद खिलजी, अब्दुल्लाह खालिद कुरैशी, रफीक खोखर, जाकिर चुंदड़ीगर, युसूफ मंसूरी, अख्तर हुसैन, शकील खिलजी, इम्तियाज चुंदड़ीगर, अन्य सदस्यगण, एडवोकेट जावेद गौरी, यूनिवर्सिटी डीन एकेडमिक्स डॉ. इमरान खान पठान, स्पोर्ट्स डीन डॉ. सैयद मोईनुल हक़, यूनिवर्सिटी स्टाफ एवं स्टूडेन्ट्स मौजूद रहे। धन्यवाद कॉमर्स डीन डॉ. निरंजन बोहरा ने दिया। तिलावते कुरान व संचालन डॉ. अब्दुल्लाह खालिद एवं कार्यक्रम प्रभारी व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रेहाना बेगम ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!