Dark Mode
जोधपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री शेखावत का किया स्वागत

जोधपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री शेखावत का किया स्वागत

जोधपुर। जोधपुर के लोकप्रिय सांसद एवं भारत सरकार में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह जी शेखावत के प्रयासों से जोधपुर से दिल्ली के लिए नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने तथा लूनी जंक्शन पर अनेक ट्रेनों के रुकने के आदेश करवाने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री शेखावत का माला,साफा एवं भाजपा का दुपट्टा पहनाकर कर अभिनंदन करके उन्हे धन्यवाद दिया। आपके प्रयासों से लुणी जंक्शन पर नई चहल पहल शुरू हो जाएगी। क्योंकि कोरोना काल में विभिन्न ट्रेनों के नहीं रुकने के आदेश से इस। क्षेत्र के लोगो को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरताराम देवासी ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री पुखराज गौड़,पूर्व महामंत्री डॉ सोहन चौधरी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष रावत राम बिंजारिया,पूर्व जिला मंत्री कालू सिंह भाटी, भाजपा नेता पृथ्वीराज खोखर ,मंजू गौड़, व्यापार यूनियन के अध्यक्ष भुवनेश्वर टीलावत, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अरविंद बर्रा सहित अनेक भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री शेखावत का आभार जताया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!