इंटक का कार्यकर्ता सवांद कार्यक्रम हुआ संपन्न
सूरतगढ़ . राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) शाखा सूरतगढ़ का कार्यकर्ताओं संवाद राजस्थान इंटक के सेक्रेटरी जनरल व बिजली विभाग के वरिष्ठ नेता रमेश व्यास की अध्यक्षता में प्रसारण निगम रेस्ट हाउस मानकसर सूरतगढ़ में संपन्न हुआ। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने व्यास व शिवलाल बिश्नोई का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया
बैठक को संबोधित करते हुए रमेश व्यास ने बताया कि राजस्थान सरकार कर्मचारियों की हितेषी सरकार है तथा इसने सभी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम(ओपीएस) का लाभ व अन्य घोषणाएं करके इतिहास रचा है तथा शेष बची हुई कर्मचारियों की जो भी समस्याएं होगी उनका भी समाधान अति शीघ्र मुख्यमंत्री से मिलकर करवाया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए श्याम सुंदर शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का परिचय कराते हुए उनकी समस्याओं से रमेश व्यास को अवगत करवाया ताकि समाधान हो सके। बैठक में विजय सांखला,लक्ष्मी लाल सुथार, बाबूलाल नहाडिया,महावीर सांचोरिया, वीरेंद्र सेवटा,चेतराम,कुलदीप सहारण,कलवन्त सिंह,कैलाश कनोजिया, मेनपाल,धर्मपाल,मोनिका,सरवजीत, धीरज प्रेमनाथ,रमेश कुलड़िया,हाकिम चंद,मदन लाल व अन्य उपस्थित थे।