Dark Mode
धूम धाम से मनाया गया अंतर्राराष्ट्रीय नर्सेज दिवस

धूम धाम से मनाया गया अंतर्राराष्ट्रीय नर्सेज दिवस

छीपाबडौद- छबड़ा. राजकीय चिकित्सालय छबडा परिवार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस को सेवा दिवस के रुप में बारां नर्सेज जिला अध्यक्ष राहुल महावर कि अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। आपको बता दें कि राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत  जिला शाखा बारा के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।जिसमे छबड़ा हॉस्पिटल इंचार्ज डा. हरिओम  गोयल, BCMO साहब डा. महेश भूटानी , डा. श्रीलाल  मीना, डा लक्ष्मीकांत  मित्तल, डा. प्रद्युमन  मालव, डा. संतोष , डा. रंजना  आरोड़ा, डा. सुनीता  l बारां नर्सेज जिला अध्यक्ष राहुल महावर, छबड़ा ब्लॉक अध्यक्ष रामदयाल मालव एवं सभी नर्सिंग ऑफिसर चिकित्सा परिसर के समस्त स्टाफ द्वारा  फ्लोरेन्स नाइटिंगेल के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये  एवं फ्लोरेंस नाईटेंगल प्रतिज्ञा की। राजकीय चिकित्सालय के संस्था प्रधान डॉक्टर हरिओम गोयल व बीसीएमओ  डॉक्टर महेश भूटानी  ने नर्सेज के कार्यों की सहारना करते हुए उनको सेवा कार्य करने हेतु प्रेरित किया। 
इसके साथ ही नर्सेज जिला अध्यक्ष महावर की उपस्थिति में राजकीय चिकित्सालय छबडा और ब्लॉक में  कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर को माला पहना कर  फ्लोरेंस नाईटेनगल अवार्ड और स्मृति चिन्ह भेट कर पदाअधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया । वही सीनियर नर्सिंग ऑफिसर  देवकरण नागर, सेवाराम वर्मा, लक्ष्मीचंद कुमावत नर्सिंग ऑफिसर दिनेश  मीना,अब्दुल अहद युसूफी,विकास गोस्वामी, नितेश शर्मा,शिव सिंह  धाकड़, रेखा , नीतू  सिस्टर,राजवंती  मीना, सेला मनी, अनिता बैरवा,अनिता  लोधा,समोदरा सिस्टर,महिमा सुमन, ब्लॉक से नर्सिंग ऑफिसर नरेंद्र  कुशवाह, धारासिंह, अनिल का  स्वागत सत्कार कर सम्मान किया गया l इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर देवकीनंदन नागर, सलमान,वैभव भार्गव,पंकज साहू सुरेंद्र मीना, वीरभान सिंह बंजारा, बीरम लववंशी, बीरम लोधा, अरविंद लोधा, दिलीप लोधा,हेमंत मीना,मुकेश नागर, ओम प्रकाश गुर्जर ब्लॉक अध्यक्ष छबड़ा रामदयाल मालव सहित समस्त पेरा मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे l

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!