अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया
नवलगढ. क्षेत्र के मुकुंदगढ़।राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डालना जोहड़ा बलवंतपुरा में महावीर इंटरनेशनल सेंटर नवलगढ़ तथा राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के संयुक्त तत्वाधान मेंअंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत स्काउट गाइड के प्रधान मुरली मनोहर चोबदार थे तथा विशिष्ट अतिथि आत्माराम शर्मा थे इस मौके पर बच्चों के लिए वनों से संबंधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पश्चात बच्चों को टॉफी बिस्किट नमकीन आदि वितरित की गई। मुख्य अतिथि चोपदार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की बच्चों को अनुशासन में रहकर पढ़ाई करनी चहिए । परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा सिंह ने किया इसके बाद शाला में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए । इस अवसर पर सुनीता चौधरी, सुमन, ज्योति कुमारी, अजय कुमार सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता ठाका ने आए हुए अतिथियों को आभार प्रकट किया।