सीएम भजनलाल शर्मा से यूनिसेफ में भारत की प्रतिनिधि ने की मुलाकात
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर यूनिसेफ में भारत की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने मुलाकात की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास, पोषण, शिक्षा एवं बाल अधिकारों से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।