Dark Mode
स्वीप कार्यक्रम के तहत सतरंगी सप्ताह का शुभारंभ

स्वीप कार्यक्रम के तहत सतरंगी सप्ताह का शुभारंभ

फलोदी। विधान सभा आम चुनाव -2023 हेतु स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत सतरंगी सप्ताह का प्रारम्भ आज से किया गया। नगर परिषद के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विकास अधिकारी ने बताया कि इस सप्ताह के अन्तर्गत आगामी सात दिवस विभिन्न थीम पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। आज की थीम प्रथम दिवस लोक नृत्य "हम भी नाचेंगे ,गाएंगे ,वोट डाल कर आयेंगे " थीम पर एस एम बी विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रधानाचार्य श्रीमती कांता एवम् श्रीमती रेखा थानवी,वल्लभ लखेश्री के नेतृत्व कु साक्षी ,इंदु ,हिमांशी ,हेम लता ,सुमन ,अनु ,भानु व पूजा द्वारा शानदार मन मोहक प्रस्तुति प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम का संचालन वल्लभ लखेश्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी प्रेम रतन दवे ,ओम प्रकाश आशिया ,ग्राम विकास अधिकारी राजेश ,ललित कन्नौजिया ,जोग राज सिंह ,ललित अखाणी ,ताहिर खान ,प्रीत पाल कपूर आदि उपस्थित रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!