Dark Mode
शिवरात्रि पर्व पर निकली विशाल शोभायात्रा

शिवरात्रि पर्व पर निकली विशाल शोभायात्रा

 

 उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

आज भरा जाएगा बेवर महादेव मंदिर स्तर पर मेला

 
 
 
आमेट .   राजसमंद जिले में मेवाड़ के आराध्य देव एकलिंग नाथ भगवान परशुराम महादेव,
रामेश्वर महादेव, कोटेश्वर महादेव, चकाचक महादेव,
नीलकंठ महादेव, वेरो का मठ महादेव, शिवलाल महादेव आदि स्थानों पर विशेष सजावट के साथ शिवालय को सजाया गया। शिव एवं सती के मिलन
महापर्व पर भक्तों का शिवालय में लगा रहा तांता वहीं आमेट मे महा शिवरात्री के पावन पर्व पर विशाल एवं भव्य  शोभायात्रा नगर पालिका द्वारा निकाली गई। सबसे बड़ा आयोजित नगर पालिका द्वारा
करते हुए, शिवरात्री के पावन पर्व परक्ष विशाल शोभायात्रा श्रीराम धर्म शाला  से रवाना होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए रेल्वे स्टेशन,बस स्टैंड, सब्जी मंडी पर बजरंग व्यायाम शाला के पहलवानों ने अखाड़ा प्रर्दशन किया गया।तथा देश के मशहूर कलाकार मंडलियों द्वारा भव्य आकर्षक
रंगारंग शिव पार्वती एवं देवी देवताओं की प्रस्तुतियां प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भव्य आकर्षक
एवं रंगारंग प्रदर्शन एवं महादेव मंदिर के चित्र दबाकर टिप्पर महाशिवरात्रि के अगले दिन भव्य शिवरात्रि मेले का भी आयोजन होगा। शोभायात्रा के आकर्षक शिव स्वरूपों की झांकियां राम दरबार शिव पार्वती और गणेश जी की नृत्य प्रस्तुतियां रंग बिरंगी
आतिशबाजी और रोमांचक अखाड़ा प्रदर्शन भगवान
भोलेनाथ की बारात से सज्जी झांकीया इस बार आकर्षण का केन्द्र रही। इस अवसर पर 
 नगर पालिका चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा, वेवरमहादेव मंदिर समिति अध्यक्ष भरत बागवान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह चुंडावत, समाजसेवी नारायण कंसारा , कौशल गौड,उपचैयरमैन मिरूखां मंसुरी , पुलिस थाना अधिकारी देवेन्द्र सिंह देवल, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी गोपाल कृष्ण माली , भाजपा प्रतिपक्ष नेता रमन कंसारा,नगर अध्यक्ष सुनील गांधी , समाजसेवी अर्जुन सिंह चुंडावत , बजरंग व्यायामशाला के मदन सिंह चौहान पालिका पार्षद सहित सैकडों भक्तो ने भाग लिया।
बजंरग व्यायामशाला द्वारा जगह- जगह हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा में जगह
जगह भक्तो द्वारा अल्पाहार जलपान कि व्यवस्था कि गई ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!