धूमधाम से मनाया होली का पर्व
हरसौर. कस्बे सहित आसपास के ग्रामीणांचल में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। भाजपा इकाई अध्यक्ष सुशील जैन ने बताया कि ग्राम भकरी के सदर बाजार में डांडिया होली खेली गई। ग्राम थाटा में प्रधान जसवंत सिंह के आवास पर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।