Dark Mode
सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिसली, सर्राफा बाजार में बदले भाव

सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिसली, सर्राफा बाजार में बदले भाव

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली, जबकि चांदी हल्की कमजोरी के साथ कारोबार करती नजर आई। सुबह के सत्र में ही सोने के भाव में 720 से 780 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

कीमतों में उछाल के बाद देश के ज्यादातर बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,53,940 रुपये से लेकर 1,54,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,41,110 रुपये से 1,41,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

दूसरी ओर, चांदी की कीमत में करीब 100 रुपये प्रति किलो की मामूली गिरावट देखी गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,090 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,260 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,53,940 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिकता नजर आया।

अहमदाबाद, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में भी सोने के दाम लगभग इसी स्तर पर रहे। भोपाल, पटना, लखनऊ और जयपुर के सर्राफा बाजारों में भी सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली।

दक्षिण और पूर्वी भारत में भी सोने के भाव चढ़े रहे। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,53,940 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती, डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग के कारण सोने की कीमतों में यह तेजी आई है। आने वाले दिनों में भी सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!