Dark Mode
 भाजपा के बयान का गोदारा ने किया खंडन

 भाजपा के बयान का गोदारा ने किया खंडन

रतनगढ़। भाजपा प्रत्याशी द्वारा बूथ कैप्चरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी पूसाराम गोदारा ने इस बयान की निंदा की है। विधानसभा के कस्बा में छापर में चुनाव कार्यालय के उदघाटन समारोह के दौरान गोदारा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अपने भाषणों में कहते हैं कि हम सात भाई है, लेकिन विकास के नाम पर सभी जीरो है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर जो आरोप लगाए हैं, वो मिथ्या तथा मनगढ़त है। कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर कार्य करते हैं। वोट प्यार से, नमस्कार व प्रणाम करने से मिलते हैं, आंखें दिखाने से नहीं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि छापर में जो सड़क का निर्माण कार्य अटका हुआ है, वो भाजपा प्रत्याशी की देन है। राज्य की कांग्रेस सरकार ने इस सड़क के निर्माण के लिए केंद्र सरकार को फाइल भेज रखी है, लेकिन भाजपा नेता इस कार्य को करवाने में उदासीनता बरत रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!