Dark Mode
 मूक बधिर मंदबुद्धि बच्चों हेतु निशुल्क शिक्षण प्रशिक्षण व्यवस्था

 मूक बधिर मंदबुद्धि बच्चों हेतु निशुल्क शिक्षण प्रशिक्षण व्यवस्था

खाटूश्यामजी। खाटूश्यामजी में संचालित मूक बधिर मंदबुद्धि बालक आवासीय विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए कक्षा 1 से 8 तक शिक्षा देने हेतु प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है। इन बच्चों को कंप्यूटर, पशुपालन, सिलाई व अन्य कई प्रकार के व्यावसायिक, शिक्षा देने  निशुल्क व्यवस्था की गई है।विद्यालय में इन बच्चों को आवश्यकतानुसार स्पीच थेरेपी, फिजियो थेरेपी व अन्य अनेक प्रकार की चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी तथा विद्यालय में शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों के लिए आवासीय सुविधा भोजन, चिकित्सा, पाठ्य सामग्री व अन्य सुविधाएं निशुल्क प्रदान करने की व्यवस्था है। जिसमें सभी इच्छुक प्रार्थी भविष्य निर्माण के लिए शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।विद्यालय में बच्चों के अध्यापन के लिए एचआई व एमआर के डिग्री तथा डिप्लोमा प्राप्त विशेष अध्यापकों के द्वारा शिक्षा प्रदान की जाती है जिससे बच्चे शिक्षा प्राप्त करके पूर्ण जानकारी अध्यापन संबंधी प्राप्त कर रहे है

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!