पूर्व प्रधान मेवाड़ा ने निरंजन आर्य से मुलाकात कर कराया अवगत
सुमेरपुर. विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने मुख्यमंत्री सलाहकार एवं पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य से गुरुवार को मुलाकात की। विधानसभा क्षेत्र के हरिशंकर मेवाड़ा पूर्व प्रधान व जिला परिषद,करण सिंह मेड़तिया पाली कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की और उनसे शिष्टाचार किया। सर्वप्रथम सुमेरपुर के नेताओं ने निरंजन आर्य का माला साफा पहनाकर स्वागत किया और सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के जनहित कार्यों को अवगत कराया। मुलाकात के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरिशंकर मेवाड़ा द्वारा अवगत कराने पर कैलाश गोयल को दमामी समाज गोडवाड का युवा अध्यक्ष बनाया गया है तो इस पर आर्य ने खुशी जताई और साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर नेतरा सरपंच छगन लाल सोलंकी,सुरेंद्र भाई परमार,लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित,अशोक सिंह राजपुरोहित,अल्केश परिहार,सुरेश देवासी, लादूराम नेतरा आदि मौजूद रहे।