Dark Mode
8 वीं बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का उड़नदस्ते ने किया निरीक्षण

8 वीं बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का उड़नदस्ते ने किया निरीक्षण

फलोदी। प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा आठवीं बोर्ड 2024 की परीक्षाएं 28 मार्च से प्रारंभ होकर आज गुरुवार 4 अप्रैल को समाप्त हुई, उड़नदस्ते ने आज विभिन्न विद्यालयों में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

 

बताया कि इन परीक्षाओं के सघन निरीक्षण हेतु डाईट जोधपुर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय फलोदी के नेतृत्व में उड़ान दस्ते का गठन किया गया । जिनके द्वारा आज गुरुवार को मालियों का बास फ़लोदी ,जोड़, हिंडालगोल ,बालिका विद्यालय एसएमबी तथा सीनियर विद्यालय फलोदी का निरीक्षण किया गया तथा परीक्षा व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया उड़न दस्ते के संयोजक राजेंद्र प्रसाद शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा फलोदी तथा सदस्य किशोर कुमार बोहरा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तथा नंदकिशोर व्यास व्याख्याता जीव विज्ञान द्वारा निरीक्षण कार्य संपन्न किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!