Dark Mode
वित्त समिति की बैठक हुई आयोजित, विभिन्न बिन्दुओं पर हुई चर्चा

वित्त समिति की बैठक हुई आयोजित, विभिन्न बिन्दुओं पर हुई चर्चा

जयपुर। वित्त समिति की चैयरमेन शील धाभाई की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम ग्रेटर जयपुर मुख्यालय के ईसी हाॅल में वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संषोधित बजट वर्ष 2023-24 एवं बजट अनुमान वर्ष 2024-25 के लिये समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
बैठक में समिति के उपस्थित सदस्यों द्वारा सजगता पूर्वक प्रत्येक बजट मद पर विस्तार से विचार-विमर्ष किया गया तथा सुझाव प्रस्तुत किये गये। सदस्यों द्वारा प्रचलित वर्ष में ई-लाईब्रेरी, निगम सफाई कर्मचारियों के होनहार बच्चों को छात्रवृति व निगम कर्मचारियों की दुर्घटना में सहायता मद में पारित बजट के सदुपयोग नहीं हो पाने पर जानकारी चाही गई।
बैठक में उपस्थित अधिषाषी अभियन्ता मुख्यालय द्वारा बताया गया कि ई-लाईब्रेरी मद में प्रषासनिक स्वीकृतियां जारी हो चुकी है एवं शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ हो सकेगा। छात्रवृति एवं कर्मचारियों की दुर्घटना में सहायता संबंधी कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है, प्रस्ताव प्राप्त होने पर बजट सदुपयोग कर लिया जायेगा। समिति के सभी सदस्यों द्वारा एक मत से ये निर्देष दिये गये कि राषि 2 करोड़ से 5 करोड़ के कार्य वित्त समिति की सक्षमता में होने के कारण समिति की स्वीकृति की प्रत्याषा में कोई कार्य नहीं करवाया जावे एवं यदि कोई कार्य करवा लिये गये हो तो उनका भुगतान नहीं किया जाये।
बैठक में समिति सदस्यों द्वारा उपायुक्त गौषाला से विस्तारपूर्वक जानकारी चाही गई। समिति द्वारा गौषाला सम्बन्धित क्रियाकलापों की विस्तृत जांच समिति सदस्यों के जांच दल द्वारा कराने की अभिषंषा की गई।
इस दौरान समिति सदस्य श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, श्रीमती सुमन गुप्ता राजवंषी, श्री बाबूलाल शर्मा, श्री अक्षत खुटेटा, श्री लक्ष्मण नूनीवाल, श्री भंवर लाल मालाकार उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!