Dark Mode
कार्मिकों द्वारा चुनाव की तैयारियां का अंतिम रूप देते हुए

कार्मिकों द्वारा चुनाव की तैयारियां का अंतिम रूप देते हुए

पाली। लोकसभा आम चुनाव को लेकर सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पाली में कार्मिकों द्वारा चुनाव की तैयारियों का अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिसमें मतदान व मतगणना के साथ ही वोटर लिस्ट के वितरण को लेकर भाग संख्यावार टीमों का गठन किया गया है।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी पाली एवं उपखंड अधिकारी अशोक कुमार विश्नोई ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट के लिए एड्रेस टैग का कार्य शुरू हुआ। 16 अप्रैल को वेयरहाउस से ईवीएम व वीवीपैट का संग्रहण कर 17 अप्रेल को उनका द्वितीय रेण्डमाईजेशन कर मतदान दल की क्रम संख्या व उसका उपयोग कहां किया जाना है अंकित करते हुए टेग लगाए जाएंगे। इसी तरह मतदान से पांच दिवस पूर्व मतदाता सूचियों को भागवार तैयार की जाएगी। जिसको बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से चुनाव मार्गदर्शिका एवं वोटर स्लिप के साथ आम मतदाता तक पहुंचाई जाएगी।

इस मौके पर चुनाव शाखा प्रभारी ललित कुमार दवे, अनिल कुमार नामा, विक्रमसिंह परिहार, लोकेश कुमार, संजय ओझा, प्रकाश जोशी, अजयपालसिंह, नेमिचंद, आईदान जांगीड़ समेत कई कार्मिक मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!