Dark Mode
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मेंटर शिक्षकों का ईसीसीई प्रशिक्षण संपन्न

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मेंटर शिक्षकों का ईसीसीई प्रशिक्षण संपन्न

 
 
छीपाबड़ौद.    कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी छीपाबड़ौद के सानिध्य में कदम वाले हनुमान मंदिर परिसर गोरधनपुरा में संचालित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मेंटर शिक्षकों का ईसीसीई प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्रभारी सूर्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि  स्टार प्रोजेक्ट के तहत यह पांच दिवसीय गैर आवासीय ईसीसीई प्रशिक्षण का द्वितीय चरण दिनांक 13 फरवरी 2023 को प्रारंभ होकर आज दिनांक 17 फरवरी 2023 को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में 160 संभागियों ने भाग लिया। संभागियों ने पूर्ण नियोजित समय सारणी का पालन करते हुए पूर्ण मनोयोग से अनुशासित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।   समापन कार्यक्रम में  अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भगवत किशोर  नामदेव, महिला बाल विकास अधिकारी रविंद्र मीणा, लेखा अधिकारी पवन कुमार कुमावत ने मां सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण किया ।ए सी बी ई ओ ने अपने उद्बोधन में बताया कि आप सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मेंटर शिक्षकों ने 5 दिन तक प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा को लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया, आपसे हमारी अपेक्षा है कि,अपने कार्यस्थल पर जाकर इन सीखी हुई तकनीकों का प्रयोग  छात्र हित में अवश्य करें।
सीडीपीओ रविंद्र मीणा ने बताया की उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम प्रयोग करते हुए निजी क्षेत्र की तुलना करते हुए अधिकतम परिणाम प्राप्त करने के प्रयास करना चाहिए। प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा 3 वर्ष से प्रारंभ होकर 6 वर्ष तक चलती है जो विद्यालय शिक्षा की नीव के रूप में कार्य करती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!